गीता का ज्ञान ले रहे हैं तेज प्रताप यादव, पटना में सरकारी आवास पर आयोजित की श्रीमद्भागवत कथा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने अलग अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। तेज प्रताप यादव एक बार फिर भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबे नजर आए। तेज प्रताप के सरकारी आवास पर भागवत कथा का आयोजन किया गया है। गुरुवार को भागवत कथा विधिवत शुरुआत तेज प्रताप यादव ने की है। तेज प्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे आवास पर आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आनंद लिया। कथावाचक श्री मुकेश भारद्वाज जी के मुख से निकली कथा की एक-एक पंक्ति आत्मा को तृप्त कर रही थी। राधे-राधे।'

tej pratap yadav listen bhagwat katha in patna

वृंदावन से पटना पहुंचे हैं भागवत कथा वाचक

तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ-साथ भक्ति रस में सराबोर हैं। उन्‍होंने अपने सरकारी आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया है। वृंदावन से भागवत कथा वाचक पटना पहुंचे हैं, जो अगले 7 दिनों तक संपूर्ण भागवत कथा सुनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी हुई अलग-अलग प्रसंगों को कथा और कीर्तन के माध्यम से सुनाया जाएगा।

खुद को कृष्ण बताते रहे हैं तेज प्रताप यादव

बता दें, तेज प्रताप यादव खुद को कृष्ण बताते रहे हैं। तेज प्रताप यादव कभी भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आते हैं तो कभी वृंदावन की गलियों में कृष्ण भक्ति में सराबोर रहते हैं। नए साल की शुरुआत में भी वृंदावन पहुंचे थे। यहां वह यमुना नदी के किनारे बृज की गलियों में घूमे। इसके फोटोज और वीडियो भी सामने आए थे। बिहार की राजनीति में तेजस्वी और तेजप्रताप की जोड़ी कृष्ण अर्जुन की तरह उनके द्वारा दिखाई जाती रही है। तेज प्रताप बांसुरी भी बजाते हैं। अब एक बार फिर तेज प्रताप यादव भागवत कथा सुन रह हैं और कृष्ण की भक्ति में डूबे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+