बिहार: सरकारी स्कूल के क्लासरूम में चली शराब-मटन पार्टी, पैग बनाते दिखे शिक्षक

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण के मधुबन के सरैया नवीन स्थित उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय के शिक्षक स्कूल की कक्षा में बैठकर शराब और चिकेन पार्टी करते नजर आ रहे हैं। आपकों बता दें कि बिहार में शराबबंदी है, इसके बावजूद भी इन शिक्षकों ने शिक्षा के मंदिर को मधुशाला बना दिया।

Teachers seen doing liquor-chicken party in government school class room

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी पटना से 165 किमी दूर पूर्वी चंपारण के मधुबन के सरैया नवीन स्थित उत्‍क्रमित मध्‍य विद्यालय है। बताया जा रहा है कि विद्यालय के वर्ग कक्ष में इस पार्टी का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्‍यापक द्वारा किया गया था। इसमें विद्यालय के दो शिक्षक भी जाम छलकाते और चिकेन खाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्‍यापक खुद अपने हाथों से शराब के पैग बनाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो लगभग एक सप्ताह पहले का है। हालांकि, यह वीडियो 25 दिसंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। इस संबंध में मधुबन के बीईओ उमेश कुमार सिंह ने कहा, 'हमें वायरल वीडियो के बारे में पता चला है। हम इस मामले की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+