मदद के बाद लड़की ने सोनू सूद को कहा चिराग का 'जिन्न', एक्टर ने दिया ये रिप्लाई
आरा। बिहार के आरा में रहने वाले उमा शंकर सहाय की 25 वर्षीय बेटी दिव्या सहाय एमकॉम की छात्रा है। दिव्या सहाय कई दिनों से पेट दर्द के कारण बीमार चल रही थी। परिजनों ने बेटी को एम्स में दिखाने की कोशिश की, लेकिन लॉकडाउन की वजह से दिल्ली नहीं जा पाए। दिव्या की तबीयत ज्यादा खराब होते देख बड़ी बहन नेहा ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई। नेहा ने सोनू को ट्वीट किया और मदद मांगी, जिसके बाद सोनू सूद और उनकी टीम ने तुरंत ऋषिकेश एम्स अस्पताल में बीमार छात्रा का इलाज करवाया। दिव्या अब ठीक है। नेहा ने ट्वीट कर सोनू सूद को धन्यवाद दिया और कहा, 'अभी तक चिराग से जिन्न निकलते सुना था, अब देख भी लिया।' इस पर सोनू सूद ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'चिराग से जिन्न नहीं, आम इंसान निकला है।'
Recommended Video

कोरोना काल में मसीहा बनकर सामने आए हैं सोनू सूद
कोरोना संक्रमण काल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। सोनू सूद और उनकी टीम अभी भी लगातार लोगों की मदद कर रही है। एक ट्वीट पर सोनू सूद जरूरतमंद की मदद के तैयार हैं। वह ट्वीटर पर मदद मांगने वालों की न सिर्फ मदद करते हैं, बल्कि खुद लोगों को जवाब भी देते हैं। लॉकडाउन से अब तक सोनू सूद सैकड़ों लोगों की मदद कर चुके हैं।

युवती ने छोटी बहन के लिए मांगी मदद
सोनू सूद की दरियादिली देखकर आरा की नेहा सहाय ने अपनी बीमार छोटी बहन दिव्या सहाय के लिए मदद की गुहार लगाई थी। नेहा ने सोनू को ट्वीट करते हुए लिखा, "सोनू सूद सर आपकी मदद चाहिए, हमारी बहन के पेट में दर्द होने के कारण सर्जरी करानी है। उसके ऑपरेशन के लिए कोरोना काल में दिल्ली एम्स में समय मिला था लेकिन लॉकडाउन की वजह से हम लोग दिल्ली नहीं जा पाए, इसलिए सर आप हमारी मदद कीजिए और किसी तरह एम्स में दिखाने को लेकर प्रबंध कर दीजिए।"

सोनू ने कहा- आपकी बहन हमारी बहन है, चिंता ना करें
नेहा के ट्वीट पर सोनू सूद ने नेहा सहाय के ट्विटर अकाउंट पर रिप्लाई दिया, 'आप चिंता ना करें, आपकी बहन हमारी बहन है, उसका हॉस्पिटल में इंतजाम करा दिया गया है। उनको ठीक करवाने का जिम्मा मेरा है।' इसके बाद ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में बीमार छात्रा का सफल ऑपरेशन कराया गया। अब दिव्या बिल्कुल ठीक और स्वस्थ है। नेहा ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में नेहा ने सोनू सूद को मदद के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि दिल्ली एम्स में तारीख नहीं मिल पाने की वजह से एवं एम्स का चक्कर लगाते लगाते थक जाने के बाद पूरा परिवार परेशान था। ऐसी स्थिति में हमें आप से मदद मांगी और आपने हमारी पूरी मदद की जिससे हमारी बहन की सफल सर्जरी हो सकी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications