मोदी मेरे भगवान, जीत की खुशी में चाकू से अपने सीने पर लिखा 'मोदी'
Motihari News, मोतिहारी। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत ने विपक्ष की सभी रणनीतियों को धराशाई कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। ऐसा ही एक मामला बिहार के मोतिहारी में सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला। मोदी के इस फैन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मीडिया खबरों के अनुसार, इस युवक की पहचान मोतिहारी के तुरकौलिया इलाके का रहने वाले सोनू पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 23 मई को जब लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हुए तो सोनू पटेल ने वहां मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई। इसके बाद उसने चाकू से अपने सीने पर 'मोदी' लिख डाला। इस दौरान उसका काफी खून बह गया। 'मोदी' नाम लिखने के बाद सोनू ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के भविष्य हैं।

सोनू पटेल की मानें तो मोदी देश के लिए बलिदान को तैयार हैं तो मैं भी उनके लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार हूं। मोदी मेरे लिए भगवान हैं। बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में रेकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 350 सीटें जीती हैं। मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी को मात्र 52 सीटों से संतोष करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications