मोदी पीएम तो शॉर्टगन शत्रु बिहार के सीएम बनने को हैं तैयार

एक इंटरव्यू में जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या आप आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा बनेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं अपने चाहते वालों का शुक्रिया अदा करता हूं जो ऐसा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें ये जिम्मेदारी देती है तो वो इसके लिए हमेशा से तैयार है। हाल में पार्टी से उनकी नाराजगी को लेकर खबरें आई थी। टिकट को लेकर शत्रुघ्न सिंहा नाराज थे। बाद में पार्टी वरिष्ठ नेताओं के सामझाने से वो मान गए थे।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से कुणाल सिंह और आम आदमी पार्टी की ओर से परवीन अमानुल्लाह चुनाव लड़ रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में वे पटना साहिब सीट से लोकसभा का चुनाव जीते थे। बिहार की राजनीति में नका अहम रोल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications