बड़बोले मांझी के बिगड़े बोल, कहा एक ठोकर और लगी बन जाऊंगा PM

पटना। अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मांझी ने जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव के बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि शरद यादव ने ऐसा नहीं कहा कि मैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य नहीं हूं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए क्या योग्यता चाहिए, जो मांझी के पास नहीं है।

jitan ram manjhi

प्रधानमंत्री पद की महत्वकांक्षा जाहिर करते हुए मांझी ने कहा कि ठोकर खाते-खाते सीएम बन गए अगर और ठोकर खाएंगे तो प्रधानमंत्री भी बन जाएंगे। मांझी ने कहा कि शरद यादव ने मांझी जैसी कुछ वंचित जातियों की सामाजिक स्थिति के बारे में सही बात कही जिससे मैं आता हूं। उन्होंने शरद यादव के बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि उन्होंने उनकी शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाए या उन्हें चतुर नहीं माना।

उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। गौरतलब है कि हाल ही में जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव द्वारा कथित तौर पर अपनी सादी पृष्ठभूमि की ओर इशारा करने और प्रधानमंत्री बनने के लिए उन्हें योग्य ना मानने की बात पर मांझी ने ये स्पष्टीकरण दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+