सेक्स रैकेट का खुलासा, WhatsApp पर भेजता था कॉलगर्ल्स की तस्वीरें

पटना। राजधानी के पत्रकार नगर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शक की बिला पर मोबाइल फोन ट्रैक किये और उस शख्स तक पहुंचने में सफल हुई, जो Whatsapp के जरिये इस पूरे रैकेट को चला रहा था।

पढ़ें- भाभी ने काट डाला देवर का गुप्तांग, हाथ में लेकर थाने पहुंची

Sex racket busted in Patna

पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया और मौके से दो लड़कियों और एक ग्राहक और संचालक को धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्रकार नगर थाना अंतर्गत हनुमान नगर सेक्टर में पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया है।

सेक्स रैकेट का संचालन मनोज कुमार सिंह द्वारा किया जाता था। वह मूल रुप से गया का रहने वाला है। पटना के अनीशाबाद में रहता है। वह मोबाइल पर इस रैकेट का संचालन करता था। पहले ग्राहकों से वह मोबाइल पर संपर्क स्थापित करता और फिर व्हॉट्स ऐप के जरिये लड़कियों की तस्वीरें भेजता। सौदा पट जाने पर मनोज ग्राहक को उसके द्वारा बताई जगह पर बुलाया जाता था। इसके बाद उसे लड़की उपलब्ध करा देता था।

ग्राहक से वह तीन से चार हजार रुपए वसूल करता था। पुलिस ने मनोज के पास से मोबाइल कंडोम और शक्ति वर्धक दवाइयां, आदि बरामद की हैं। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस कार्यवाई में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+