आखिर मोदी को क्यों पाकिस्तान भेजना चाहते हैं लालू

लालू ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मोदी को पाकिस्तान भेजे जाने के बाद ही अस्थिरता का सवाल पैदा होगा। उनके लोग दूसरों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। इसके बजाय हमें मोदी को ही पाकिस्तान भेज देना चाहिए। गौरतलब है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा था कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो सकती है।
मोदी के खिलाफ चुनाव आचारसंहिता के उल्लंघन में दो मामलों के दर्ज होते ही लालू ने कहा कि मोदी के लिए सबसे अच्छी दवा उन्हें पाकिस्तान भेजना है। उन्होंने कहा कि पहले मोदी को पाकिस्तान भेज दें। यह उनके लिए सबसे बड़ी दवा साबित होगी। इसके बाद चुनाव आयोग के एफआईआर के बारे में सोचेंगे।
लालू के इस बयानबाजी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा क्यों न लालू जी को ही पाकिस्तान भेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि लालू खुद कहते है कि वो पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं। इस लिहाज से उन्हें पाकिस्तान भेजना काफी अच्छा फैसला साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications