जदयू कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश
पटना (मुकुंद सिंह)। जदयू कार्यालय के बाहर आज एक पंचायत सेवक ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने पंचायत सेवक को आत्मदाह करने से रोका लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह से एक पंचायत सेवक जदयू कार्यालय के बाहर धरना पर बैठा था। उसने आज राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। गुस्से में आकर उसने अपने साथ लाए केरोसिन तेल की बोतल से शरीर पर डालकर आग लगाने की कोशिश की मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत सेवक को अपने कब्जे लिया!
इस घटना को विरोधी दल भुनाने में लगे हुए हैं। विरोधी दलों का कहना है कि जदयू के कुशासन का यह नतीजा है कि आज लोग आत्मदाह करने तक के लिये अमादा हैं। हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि अगर इस व्यक्ति की मौत हो जाती तो नीतीश कुमार के लिये बड़ी समस्या जन्म ले सकती थी।













Click it and Unblock the Notifications