प्याज के जख्म पर अफवाहों ने नमक छिड़का, बिहार में 200 रू. बिक रहा नमक

अफवाह के बाद से बढ़ रही कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी करते हुए अफवाहों की जांच और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
वहीं उन्होंने राज्य में नमक की अफवाह फैसलाने के पीछे नीतीश सरकार ने विरोधी पार्टी भाजपा का हाथ बताया है। सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत भाजपा ये अफवाह फैला रही है।
गौरतलब है कि उत्तर बिहार के कई जिलों में अफवाह फैल गई कि राज्य में नमक का स्टॉक खत्म होने वाला है। ऐसे में उड़ी अफवाह के कारण लोग आनन-फानन में दुकान तक पहुंचे और थोक में नमक की खरीददारी की। दुकानदारों ने नमक की बढ़ती मांग को देकते हुए 10 से 15 रुपये प्रति किलो बिकने वाले नमक की कीमत 100 से 200 रुपये तक कर दी।












Click it and Unblock the Notifications