मां के एक्सीडेंट के बहाने साध्वी को साथ ले गए 4 लोग, किया गैंगरेप
शेखपुरा। बिहार के नवादा जिले में एक साध्वी से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मां के एक्सीडेंट के बहाने उठा ले गए
पीड़िता ने बताया कि वह नवादा जिले के एक मठ में रहती है। यूपी के रहने वाले चार लोग उसके मठ आए और साजिश के तहत कहा कि तुम्हारी मां का एक्सीडेंट हो गया है। वह अपनी मां के एक्सीडेंट की खबर से घबरा गई और चारों के साथ उनकी गाड़ी में सवार हो गई। रास्ते में शेखपुरा जिले के फुलचोड़ गांव के पास गाड़ी रोक दी गई और उनके साथ गैंगरेप किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़िता ने बताया कि हैवानियत के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से वह अपने आश्रम वापस लौटी। यहां से शेखपुरा आकर महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

दो आरोपियों की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि चार आरोपियों में से दो जीवन पटेल व कमलनाथ चौधरी पहले आश्रम में ही रहते थे, लेकिन गलत व्यवहार की वजह से दोनों को वहां से निकाल दिया गया था। दोनों यूपी के बस्ती जिले लालगंज थाना के सनरा गांव के रहने वाले हैं। महिला थानाध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल करवाया जा है।












Click it and Unblock the Notifications