नीतीश के पाले में लालू का साला, साधु यादव ने वापस लिया अपना नामांकन

साधु यादव ने महाराजगंज से जदयू प्रत्याशी मनोरंजन सिंह धूमल के पक्ष में नाम वापस ले लिया। आपको बता दे कि साधु ने वहां से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था। नीतीश की प्रशंसा करने से पहले साधु भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सराहना और छपरा में अपनी बहन के खिलाफ चुनाव लडऩे की घोषणा कर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
नामांकन वापस लेने के अपने फैसले के संबंध में उन्होंने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी लहर की हवा निकल गई है। मोदी के मुकाबले नीतीस कुमार की तारिफ करते हुए उन्होंने कहा कि चारों ओर नीतीश के काम और बिहार के सामाजिक सदभाव की चर्चा हो रही है।
उन्होंने देश में तीसरे मोर्चे की सरकार की वकालत करते हुए का कि देश को नीतीश जैसे नेता की जरूरत है। चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चा की सरकार बनेगी। नीतीश के हाथों को मजबूत बनाकर फेडरल फ्रंट की सरकार बनवाने के लिए मैंने चुनाव से नाम वापस ले लिया है। गौरतलब है कि साधु यादव 2009 के लोकसभा चुनावों से पहले आरजेडी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने बेतिया से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications