बिहार टॉपर्स घोटाला: पॉलिटिकल को 'प्रोडिकल' कहने वाली रुबी राय गिरफ्तार
पटना। बिहार टॉपर घोटाले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने आर्टस टॉपर रुबी रॉय को बोर्ड ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया है। रूबी बोर्ड ऑफिस में रिव्यू टेस्ट देने आई थी। आज ये उनका आखिरी मौका था। टॉपर्स घोटाला: लालकेश्वर और उनकी पत्नी को 14 दिनों की जेल

रुबी जैसे ही पटना स्थित बोर्ड ऑफिस परीक्षा देकर निकली कि एसआईटी ने उसे अरेस्ट कर लिया। आपको बता दें कि रुबी रॉय बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की ऑर्ट्स टॉपर है, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उसने पॉलिटिकल साइंस को प्रोडिकल साइंस बताया था। जिसमें खाना बनाने की पढ़ाई होती है। रुबी के इस इंटरव्यू के बाद ही पुलिस ने बिहार टॉपर्स घोटाले की जांच शुरु की थी। टॉपर घोटाला: जानिए आखिरकार एक मजदूर का बेटा 'बच्चा राय कैसे बना करोड़ों का मालिक
मामले की जांच कर रही एसआईटी ने रूबी समेत अन्य चारों टॉपर्स के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किए गए थे। इसी के चलते शनिवार को परीक्षा देने के बाद रूबी को एसआईटी ने बोर्ड कार्यालय से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया। टॉपर्स घोटाले में पुलिस ने मामले का मुख्य आरोपी और विशुन राय कॉलेज के प्रिंसिपल बच्चा राय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications