पटनाः फ्लाइट से बिहार आने वाले यात्रियों को दिखानी होगी RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट

पटना। बिहार में कोरोना के भयावह रूप के देखते हुए नया फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत विमान के जरिये बिहार से आने वाले यात्रियों के लिए अब कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है। वह भी यात्रा करने के 72 घंटे पहले जांच करानी होगी। रिपोर्ट भी निगेटिव होनी चाहिए, तभी वह प्लेन से आ पाएंगे। खासतौर पर यह निर्देश महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, दिल्ली और पंजाब से आने वाले यात्रियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है।

RT-PCR Covid negative report is mandatory for passengers traveling to Bihar

Recommended Video

    Bihar Corona : Mangal Pandey ने बताया कोरोना से निपटने के लिए क्या कर रही है सरकार | वनइंडिया हिंदी

    वहीं इस मामले पर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस संबंध में पटना एयरपोर्ट प्रशासन को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि बाहर से आने वाले यात्री 10 दिनों तक होम क्वारंटाइन में भी रहेंगे। एयरपोर्ट प्रशासन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिन राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेज हो गया है, वहां से बिहार आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट दिखाने के बाद ही ऐसे यात्रियों की बोर्डिंग की जाएगी। डीएम ने पटना एयरपोर्ट प्रशासन से कहा है कि वे अपने स्तर से इन राज्यों के एयरपोर्ट प्रशासन को अवगत करा दें, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों के पास रिपोर्ट हो।

    प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4786 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 23724 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश की राजधानी में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 21 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। पटना में करीब 36 इलाके हॉट स्पॉट बन चुके हैं। पटना में बुधवार को 1483 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं गया जिले में 334 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

    इसके अलावा बिहार के औरंगाबाद में 122 ,भोजपुर में 166, भागलपुर में 334 , मुजफ्फरपुर में 242, गोपालगंज में 105 समेत सभी जिलों में बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में सैम्पल जांच की क्षमता भी लाख के हो गई है और 24 घंटे में 100134 सैंपलों की जांच की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+