राजद नेता की यूपी नंबर वाली लग्जरी कार से 74 लाख रुपए बरामद, पटना में चेकिंग से चला पता

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग व पुलिस-प्रशासन मुस्तैद हैं। पटना में गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बिस्कोमान के पास वाहन चेकिंग के दौरान राजद नेता की यूपी नंबर वाली लग्जरी कार से 74 लाख रुपये बरामद हुए हैं। यह घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है, जहां जांच के दौरान पुलिस की टीम को कामयाबी मिली।

Rs 74 lakhs recovered from a luxury van with UP number of Rohtash resident RJD leader in Patna

संवाददाता के अनुसार, लाखों की रकम कार की डिक्की में बैग के अंदर छिपाकर रखी हुई थी। सदर एसडीओ नितिन सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। उनके मुताबिक पकड़ी गई लग्जरी कार पर यूपी का नंबर पाया गया है। प्रारंभिक जांच में पकड़ी गई कार रोहतास के एक राजद नेता पाई गई। हालांकि, कार में नेता मौजूद नहीं थे। कार को उनका चालक सोनू लेकर जा रहा था।

Rs 74 lakhs recovered from a luxury van with UP number of Rohtash resident RJD leader in Patna

सोनू से पूछताछ में पता चला कि, वह रुपयों की इस खेप लेकर तो जा रहा था, लेकिन इन रुपयों से संबंधित कोई कागजात उसके पास नहीं था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित राजद नेता समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सदर एसडीओ ने बताया कि लग्जरी कार से बरामद रुपयों के बारे में इनकम टैक्स के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।

बताया जा रहा है कि, डीडीसी की अध्यक्षता में इनकम टैक्स व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की जांच टीम गठित की जा रही है। राजद नेता को नोटिस भेजा जाएगा। फिर, सही कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इतनी रकम कैश में मिलना बड़ी बात है। आशंका है कि, इस रकम को चुनावी लेनदेन के लिए ले जाया जा रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+