लालू का बड़ा झटका, फातमी ने आरजेडी से तोड़ा नाता, कहा हार के लिए लालू जिम्मेदार

फातमी 4 बार दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके है, लेकिन इस बार उन्हें बारतीय जनता पार्टी के सांसद कृति झा आजाद ने बुरी तरह से हरा दिया। हार के बाद फातमी ने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
वहीं पातमी के इस्तीफे के बाद राजद सूत्रों का कहना है कि फातमी जदयू कोटे से राज्यसभा सदस्य बनने की जुगत में हैं। फातमी ने दरभंगा में संवाददाता सम्मेलन में अपने इस्तीफे की घोषणा की और कहा कि लालू प्रसाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद गुप्ता की जेब में हैं और उनकी गलत राय पर आंख मूंद कर विश्वास करते हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने लालू प्रसाद को किसी भी कीमत पर लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान से गठजोड़ करने के लिए करीब 11 घंटे तक राजी करने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमचंद गुप्ता के प्रभाव में उन्होंने मेरी उपेक्षा की और महज कुछ सीटों की पेशकश कर पासवान का अपमान किया, जिसके फलस्वरूप वह गंठबंधन से बाहर चले गये। फातमी न पार्टी की हार के लिए राजद-लोजपा गठबंधन नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया।












Click it and Unblock the Notifications