RJD विधायक ने दी थानेदार को धमकी, 'जैसा कहता हूं वैसा करो, वरना...'
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार मे सत्ताधारी विधायकों द्वारा की जा रही ऊटपटांग हरकतों ने महा गठबंधन की सरकार के नाकों में दम कर रख दिया है। एक विधायक द्वारा की गई हरकत रुकती नहीं कि दूसरे विधायक की चालू हो जाती है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र का है। एक बार फिर लालू के "बच्चा" ने कर दिया बिहार को बदनाम

जहां के राजद विधायक फैसल रहमान पर थानाध्यक्ष को धमकाने का आरोप लगा है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि केस में आरोपी को बचाएं जाने को लेकर विधायक द्वारा फोन किया जा रहा था। लेकिन जब हमने कानून के मुताबिक काम करने की बात कही तो विधायक भड़क गए और धमकी देते हुए ट्रांसफर कराने की बात कही।
राजद के विधायक राजबल्लभ यादव
नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव द्वारा एक नाबालिक लड़की को 30 हजार रूपये में खरीद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। वह फिलहाल जेल में बंद हैं। इस मामले के सामने आने के बाद सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।
मामला सामने आते ही विधायक राजबल्लभ यादव फरार हो गए थे। जहां बिहार की पुलिस उन्हें खोजने के लिए दिन रात एक की हुई थी वहीं उन्होंने 10 मई को अचानक कोर्ट में आकर सरेंडर कर दिया। राजद ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।
जदयू की MLC मनोरमा देवी
गया कि MLC मनोरमा देवी जिनके बेटे की काली करतूतों ने सुशासन की सरकार को जंगलराज की उपाधि देने पर मजबूर कर दिया था। MLC का बेटा रॉकी यादव ने गया के एक व्यवसाई के पुत्र की मामूली विवाद के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी।
वहीं मनोरमा देवी के घर छापेमारी में शराब की बोतल में मिली जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार का आदेश मिल गया। वहीं गिरफ्तारी की आदेश मिलते ही मनोरमा देवी घर से फरार होकर कोर्ट में सिलेंडर करते हुए जेल चली गईं।
कांग्रेस के विधायक विनय वर्मा
नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा के द्वारा सुबह में शराबबंदी के बाद जी शराब रखने का दावा किया गया था। एक न्यूज़ चैनल ने अपनी स्टिंग ऑपरेशन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था जिसमें विनय वर्मा ने कहा था कि हमारे घर में हर वक़्त मेहमानों के स्वागत के लिए शराब उपलब्ध रहता है।
इस तरह की बात कहे जाने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी होने के बावजूद सत्ताधारी विधायकों द्वारा इस तरह की बात करना सरकार का अपमान करने जैसा था ।
जदयू के विधायक सरफराज आलम
आपको बताते चलें की जदयू विधायक सरफराज आलम के खिलाफ राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप दर्ज किया गया था। मामले दर्ज होने से पहले विधायक ने कहा कि वह राजधानी एक्सप्रेस मे सफर नहीं कर रहे थे लेकिन cctv कैमरे में उनकी फोटो आने के बाद उन्होंने कहा कि वह सफर कर रहे थे लेकिन किसी महिला से छेड़छाड़ नहीं किया है। वहीं पुलिस ने महिला के बयान पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
राजद नेता अब्दुल गफूर
राजद के नेता और बिहार सरकार के मंत्री अब्दुल गफूर द्वारा राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन से जेल में मुलाकात को लेकर काफी बवाल हुआ था। आपको बताते चलें 6 मार्च को अब्दुल गफूर द्वारा साबुद्दीन से मुलाकात का मामला सामने आया था। जिसके बाद विपक्ष ने सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए थे।
जदयू विधायक बीमा भारती
जदयू कि विधायक बीमा भारती के द्वारा अपने पति को थाने से भगा ले जाने का आरोप है। जनवरी महीने में पूर्णिया जिला के मंगरा थाने से अपने पति अभियुक्त अवधेश मंडल को थाने से छुड़ा ले गई थी। जिसके बाद बिहार में कई तरह के बवाल सामने आने लगे कि विधायक ने एक आरोपी को कैसे थाने से छुड़ा लिया।












Click it and Unblock the Notifications