एक बार फिर लालू के "बच्चा" ने कर दिया बिहार को बदनाम
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा इंटर की परीक्षा के रिजल्ट मे की गई धांधली ने पुरे देश के सामने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है। जिससे कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य भी अंधेरे की ओर बढ़ता दिख रहा है। बिहार की जेलों में Whatsapp और FB पर वीडियो चैटिंग करते हैं क्रिमनल्स

अब हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। सभी टॉपर एक ही कॉलेज के छात्र हैं। वही इस कॉलेज के प्रिंसपल अमित कुमार उर्फ बच्चा राय लालू यादव के खास और पार्टी के चहेते नेता हैं।
क्या है "बच्चा" का लालू कनेक्शन
बिहार के वैशाली में स्थित विशुन राय कॉलेज के प्रिंसपल अमित कुमार उर्फ बच्चा राय लालू यादव के खास माने जाते हैं और राजद के सक्रिय नेता भी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में कई जगहों पर लालू यादव के साथ सभा को संबोधित करते हुए एक मंच पर देखे गए हैं। बिहार के पुर्णिया में जन्मा अदभुत बच्चा, पैदा होते ही बैठने लगा, देखने के लिए उमड़ी भीड़
वहींं कई बार बच्चा राय को लालू यादव के बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप के लिए भी वोट मांगते हुए देखा गया है। वर्ष 2015 के चुनाव में बच्चा राय महुआ या कांटी से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की फिराक में लगे हुए थे। लेकिन टिकट नहीं मिल पाया।
आपको बताते चलें कि बच्चा राय का विशुन राय कॉलेज हर साल रिजल्ट को लेकर विवादों में रहता है। कई बार विपक्षी पार्टी के नेताओं ने इस कॉलेज में हो रही धांधली के खिलाफ आवाज उठाई। लेकिन बच्चा के सिर पर लालू का हाथ होने की वजह से उनकी आवाज दबा दी जाती है। और बच्चा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है।
पिछले साल भी इस कॉलेज के 222 छात्रों को आए थे सामान अंक
आपको बताते चलें कि पिछले साल यह कॉलेज रिजल्ट को लेकर सवालों के घेरे में आया था। इस कॉलेज के 222 छात्रों को एक समान अंक मिले थे। जिसे देखते हुए विपक्षी पार्टियों ने इस कॉलेज के खिलाफ आवाज उठाई।
आवाज उठते ही तत्कालीन शिक्षा मंत्री पीके साही ने इस कॉलेज के खिलाफ जांच का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन जांच के बाद क्या हुआ इसका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया। यूं कहें कि इस जांच की भी खानापूर्ति हो गई।
12वीं पास करते ही 'बच्चा'बन गया प्रिंसपल
12वीं पास करने के महज 1 साल बाद कोई प्रिंसपल कैसे बन सकता है। इसे तो भगवान चमत्कार ही कहेंगे या फिर राजनीतिक रसूख और शिक्षा विभाग की मेहरबानी। जी हां विशुन राय कॉलेज के प्रिंसिपल अमित कुमार उर्फ बच्चा राय जो खुद 12 वीं में दो बार फेल कर चुका है और जब 12 वीं पास किया तो 1 साल के भीतर ही कॉलेज का प्रिंसिपल बन गया।












Click it and Unblock the Notifications