बिहार चुनाव 2020: RJD ने 3 विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्काषित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। एक ओर बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक के मंत्री पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल होने की अटकलें तेज हैं तो दूसरी ओर आरजेडी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने 3 विधायकों महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातिमा को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

RJD expels for 6 years its 3 MLA for anti party activities

आरजेडी में शामिल हो सकते हैं श्याम रजक

बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक के आरजेडी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि श्याम रजक सोमवार को ही अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले श्याम रजक का आरेजडी में शामिल होना जेडीयू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें, श्याम रजक 2009 में राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और मंत्री बने।

लालू यादव के करीबी नेताओं में गिने जाते थे श्याम रजक

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: JDU को झटका, Shyam Rajak हो सकते हैं RJD में शामिल | वनइंडिया हिंदी

    अब कहा जा रहा है कि बिहार में अहम दलित चेहरे के रूप में जाने जाने वाले श्याम रजक फिर राष्ट्रीय जनता दल में वापसी कर रहे हैं। जातिगत समीकरण के लिहाज से श्याम रजक का आरजेडी में लौटना नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के लिए झटका माना जा रहा है। बता दें कि श्याम रजक एक समय में लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। बिहार में श्याम रजक राबड़ी देवी सरकार में मंत्री भी थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+