सरकार ने लोगों को दिया भूकंप ने भी बड़ा झटका: लालू
पटना। पेट्रोल और डीजल की कीमते बजार पर निर्भर करती है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने या घटने से पेट्रोल-डीजल की कीमत में फर्क पड़ता है। इसी के तहत कल एक बार फिर से पेट्रोल के दाम 3.96 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.37 रपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई।

लेकिन इस कीमत बढ़ोतरी के लिए आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लालू यादव ने ट्विटर के जरिए मोदी सरकार पर हमला करते हुए लिखा है कि भूकंप से भी ज्यादा झटका दिया मोदी सरकार ने, पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी। नसीब कहां गया? तेल लेने...."
लालू के साथ-साथ कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह भोले-भाले किसानों और आम आदमी की कीमत पर मुनाफा कमा रही है।












Click it and Unblock the Notifications