बिहार चुनाव: पहली बार EVM पर लगेंगे उम्मीदवारों की तस्वीरें, क्योंकि...
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान हो चुका है। बिहार चुनाव में पहली बार ईवीएम मशीन में उम्मीदवारों के नाम के साथ-साथ उनकी तस्वीरें भी होगी। ऐसा पहली बार किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मजबूत उम्मीदवारों के वोटरों को भ्रमित करने के लिए उसके नाम वाले डमी कैंडीडेट उतारने का पैंतरा काम नहीं कर सके।
बिहार चुनाव 2015 :वे सभी बातें जो आपको जानना चाहिए

चुनाव आयोग ने इससे बचने के लिए ही ईवीएम मशीन में हर उम्मीदवार के नाम के आगे उसके चुनाव चिन्ह के साथ-साथ उसका फोटो लगाने का फैसला किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि पिछले कुछ चुनावों में ये देखा गया है कि एक मजबूत उम्मीदवार के वोटरों को गुमराह करने के लिए विरोधी पार्टियां उस उम्मीदवार के नाम वाले कई कैंडीडेट निर्दलीय के रूप में मैदान में उतार देती हैं।
ऐसे में इस बार इस मुश्किल से निपटा जा सके और वोटरों को गुमराह होने से बचाने के लिए आयोग ने उम्मीदवारों की तस्वीरें लगाने का फैसला किया है। जैदी ने कहा कि इस बारे में कई शिकायतें चुनाव आयोग के पास आईं और मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया।












Click it and Unblock the Notifications