बिहार के शराबी चूहे अब बने ज्वेल थीफ! पटना के शोरूम से कैसे उड़ाए हीरे, देखिए VIDEO

Patna News, पटना। बिहार के चूहे इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए है। बात चाहे शराब पीने की हो या फिर हाई प्रोफाइल चोरी की। दोनों में ही बिहार के चूहों की चर्चा चहुंओर हो रही है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है। यहां एक ज्वेलरी शॉप में चूहों ने हाई-प्रोफाइल चोरी को अंजाम दिया है। इस बात का खुलासा ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।

क्या है मामला

क्या है मामला

दरअसल बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड पर नवरत्न ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। ज्वेलरी शॉप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुकान के स्टॉक से हीरों की ज्वेलरी गायब मिली। दुकानदार को पहले तो चोरी का शक अपने कर्मचारियों पर हुआ जिसको लेकर उसने छानबीन शुरू कर दी। दुकान के मालिक धीरज कुमार ने चोरी की सूचना श्रीकृष्णापुरी थाने को दी जिसके बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, लेकिन कुछ पता नही चल पाया।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद दुकानदार ने घटना के रात का सीसीटीवी फुटेज बारीकी से देखा तो पूरा माजरा सामने आ गया। दरअसल चोरी दुकान के कर्मचारियों ने नहीं बल्कि एक चूहे ने चोरी की इस घटना को बड़ी चालाकी से अंजाम दे दिया। सीसीटीवी फुटेज में दुकान के मालिक ने देखा की एक चूहा बड़े आराम से काउंटर पर आया और प्लास्टिक में पैक कर रखे डायमंड टॉप्स को मुंह में दबाकर अपने साथ ले गया। चूहे की इस करामात का फुटेज देखने के बाद पुलिस भी सकते में है।

केदारनाथ जाकर समर्पित कर देंगे

केदारनाथ जाकर समर्पित कर देंगे

हालांकि इन सबके बीच दुकानदार की मानें तो ये कोई चोरी नहीं है, बल्कि चूहे महाराज ने ये डायमंड टॉप्स माता पार्वती को शिवरात्रि को लेकर गिफ्ट करने के लिए लिये है जिसका हमे कोई दुख नहीं है। अगर डायमंड टॉप्स मिल भी जाता है तो हम इसे केदारनाथ जाकर भगवान को समर्पित कर देंगे।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा महिला ने छात्र को प्रेमजाल में फंसाया, फिर मौत की नींद सुला दफना दी लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+