बिहार में चुनाव तो दूर पर सीएम पद को लेकर मारा-मारी अभी से शुरू

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त बचा हुआ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। केन्द्रीय मंत्री और लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। लेकिन इस ऐलान के बीच एनडीए में फूट भी तुरंत पड़ गई।

रामविलास ने कहा है कि बिहार में एनडीए मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। रामविलास ने कहा कि बिहार बदहाली से जूझ रहा है। रामविलास ने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आगे रखकर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दुनिया दिवानी है इसलिए उनके जादू के आगे किसी का भी कुछ नहीं चलने वाला।

उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखण्ड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी वैसे ही बिहार में एक बार फिर मोदी का जादू चलेगा। रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार में सीट बटवारे को लेकर के भाजपा गठबंधन के बीच कोई समस्या नहीं है। पासवान ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ी है, वहां न सिर्फ सरकार बनाने में सफल हुई, बल्कि अपना मनचाहा मुख्यमंत्री भी बनाया है।

हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले हफ्ते पटना में कहा था कि किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उमीदवार बनाया जाए या नहीं, यह फैसला संसदीय बोर्ड करेगा, लेकिन पासवान की इस घोषणा के बाद माना जा रहा है की बिहार में बीजेपी के सहयोगी दल नहीं चाहते कि बीजेपी अपने किसी नेता का नाम पहले घोषित करे और वे चाहते हैं कि जीत का श्रेय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+