भाजपा-लोजपा में सांठ-गांठ पर बोले नीतीश, बिन पेंदी का लोटा हैं पासवान

नीतीश कुमार ने भाजपा और लोजपा के गठबंधन के बारे में कहा कि इस गठबंधन को सिद्धांतों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने यह साबित कर दिया है कि राजनीति में विचारधारा नाम की कोई चीज नहीं होती।
Did You Know: नीतीश गेट्स वैक्सीन इनोवेशन अवार्ड पाने वाले पहले इंसान।
रामविलास पासवान को सिद्धांतविहीन नेता बताते हुए नीतीश ने कहा कि वो परिस्थिति के साथ सिद्धांत में भी परिवर्तन कर लेते हैं। पासवान को मौकापरस्त करार देते हुए नीतीश ने कहा कि पासवान जैसी परिस्थिति, वैसा निर्णय और वैसा रास्ता अपना लेते है। नीतीश ने पासवान पर प्रहार करते हुए कहा कि पासवान ने यह साबित कर दिया है कि उनके कार्यों पर विश्वास नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और लोजपा ने गठबंधन किया है। भाजपा के साथ मिलकर लोजपा बिहार में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस गठबंधन ने बिहार में बाकी पार्टियों को नुकसान होना तय माना जा रहा है।
Did You Know:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गेट्स वैक्सीन इनोवेशन अवार्ड ने नवाजा गया है। ये अवार्ड हासिल करने वाले विश्व के नीतीश पहले इंसान हैं। उन्हें ये अवार्ड बिल एवं मेलिंडा गेट्स द्वारा दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications
