बिहार में जहाज से भरकर पैसा आयेगा, लेकिन लालू-नीतीश को लुटाने को नहीं दिया जाएगा
पटना। बिहार में चुनावी शंखनाद बज चुका है और इस बीच सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने सभी हथकंड़े अपना रही हैं। वहीं पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लिए जहाज से भरकर पैसा आएगा।
राजीव प्रताप रूडी ने भोजपुरी भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को विशेष पैकेज जरूर दिया जाएगा। लेकिन यह पैसा लालू और नीतीश को लूटने के लिए नहीं दिया जाएगा।
रूडी ने कहा कि बिहार को विशेष पैकेज जरूर दिया जाएगा लेकिन जब बिहार में मोदी जी की सरकार होगी, जब मांझी जी की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं पर लाखों करोड़ रुपए खर्च करने के लिए केंद्र सरकार तैयार है।
पटना में मोदी-नीतीश साथ-साथ, जानिए क्या-क्या कहा
रूडी ने कहा कि बिहार में पैसा लुटने के लिए बिल्कुल नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि जब बिहार में भाजपा की सरकार होगी तो विशेष पैकेज के लिए जहाज से पैसा भरकर भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि पीएम मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं इस मौके पर उन्होंने कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया. वहीं पीएम मोदी के दौरे पर लालू प्रसाद ने हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग हमारे बीच में विवाद उत्पन्न करना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications