दोस्तों के साथ ससुराल आए दामाद को गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर पीटा

पटना। बिहार के अरवल में दोस्तों के साथ ससुराल आए दामाद को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने उनकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवकों को ग्रामीणों से किसी तरह छुड़वा कर थाने ले लाई। इस दौरान शरारती तत्वों ने पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मछली पकड़ने बैठे थे तीन दोस्त

मछली पकड़ने बैठे थे तीन दोस्त

मीडिया खबरों के अनुसार, गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र पासवान का ससुराल धमौल गांव में है। उसने साले से पूछा कि पुनपुन नदी का मछली मिल रहा है, तो उसने गांव आने के लिए आमंत्रित किया। निमंत्रण पर धर्मेंद्र पासवान गांव के दोस्त आकाश कुमार चन्द्रवंशी और पप्पू पासवान के साथ मंगलवार को धमौल आए। तीनों दोस्त स्वयं मछली मारने के लिए नदी किनारे पहुंच गए। वहीं पर खड़े स्थानीय लोगों से पूछा कि कोचिंग की छुट्टी कब होती है तो उस व्यक्ति ने गांव में जाकर सभी को सूचना दे दिया कि तीन संदिग्ध लोग नदी किनारे बैठे है और बच्चों की छुट्टी का इंतजार कर रहे है।

अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा

अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा

इस बात की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया और उनकी लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने तीनों युवक एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की जानाकारी स्थानीय थाना को भी मिली। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद तीनों युवकों को ग्रामीणों से किसी तरह छुड़वा कर थाने ले लाया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी हमला बोल उनकी जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले को बढ़ता देख मानिकपुर व किजर थाने की पुलिस को बुला लिया गया।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, अंचल अधिकारी मनोज कुमार कुर्था थाने पर पहुंच और घटना की जानकारी ली। पुलिस की मानें तो तीनों युवकों से पूछताछ के बाद पता चला कि धमौल गांव में धर्मेंद्र पासवान के यहां एक शख्स की ससुराल थी। तीनों युवक अलीगंज थाना अंतर्गत शादीपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+