बिहार में महज 2000 रुपए में बेची जाती हैं महिलाएं
पटना। जी हां यह बिहार है, वो बिहार जहां राजद के नेता रेप केस में अंदर जाते हैं, जहां एमएलसी का बेटा हत्या कर देता है और जहां छोटी बच्ची पर हैवानियत बरपायी जाती है। और सुनिये इसी बिहार में लड़कियों का सौदा भी होता है, वो भी महज दो हजार रुपए में।
पढ़ें- बिहार का बदनाम शहर, जहां ग्राहकों का इंतजार करतीं लड़कियां

पुलिस की मुस्तैदी के चलते एक गिरोह तो पकड़ में आ गया, लेकिन ऐसे कितने गिरोह हैं इसका अंदाजा अभी नहीं लगा सकते। बिहार पुलिस द्वारा हर रोज किसी न किसी जिले में छापेमारी कर देह व्यापार करने वाले अवैध कारोबारियों का पर्दाफाश कर रही है।
ताजा मामला राजधानी पटना के कंकड़ बाग का है, जहां पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" बाईपास स्थित संजुक्ता अपार्टमेंट में छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे को उजागर किया। पुलिस ने 2 महिलाओं के साथ तीन ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा है। अड्डे का संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

पटना एसपी मनु महाराज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सयुक्ता अपार्टमेंट में नाबालिक लड़कियों को जिले से बाहर से लाकर अनैतिक जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाए रहा है। सूचना के बाद डीएसपी और महिला थाना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अपार्टमेंट छापेमारी की, जहां से 3 ग्राहकों को 2 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। संचालक ब्रजकिशोर मौके से फरार हो गया।
पढ़ें- पेट में हुआ दर्द तो निकाल ली किडनी
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रज किशोर ने यह फ्लैट किराए पर 2 महीने पहले लिया था। और यहीं से जिस्मफरोशी के धंधे का संचालन करता था। फ्लैट से 29 पैकेट कॉन्डोम और पांच पैकेट शिलाजीत के बरामद किये गये। पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें पटना में आए महज दो-तीन दिन हुए हैं।
दोनों ने बताया कि अशोक कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें दो हजार रुपये, लेकर ग्राहकों के पास भेजता था और बदले में उन्हें महज ₹500 देता था। इन लड़कियों ने बताया कि उन्हें एक दिन में कई लोगों के साथ हमबिस्तर होने के लिए बाध्य किया जाता था। साथ ही ग्राहक की डिमांड पर अशोक शराब का भी जुगाड़ करता था और इसके बदले वह ग्राहक से मनमानी कीमत वसूलता था।












Click it and Unblock the Notifications