पटनाः थाने में बैठकर शराब पी रहे मुंशी का VIDEO VIRAL, मामला दर्ज कर जेल भेजा गया

पटना। एक तरफ जहां नीतीश सरकार राज्य में शराबबंदी को लेकर सख्त नजर आ रही है। वहीं जिनपर शराबबंदी को लागू कराने की जिम्मेदारी है वही थाने में बैठकर शराब का सेवन कर रहा है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी पटना के गौरीचक थाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थाने का मुंशी शराब पी रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय के खास दिशा-निर्देश पर सदर एएसपी ने आरोपित और थाने की मुंशी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही सदर एएसपी संदीप सिंह थाने पहुंचे और मामले की जांच की।

policeman drink alcohol in police station video viral

इसके बाद आरोपित मुंशी के विरुद्ध गौरीचक थाने में ही प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक मुंशी के साथ अन्य लोग भी शराब का सेवन कर रहे है। कई दिनों से थाना परिसर में ही शराब पीने की बात सामने आ रही थी। इसी बीच किसी ने थाना परिसर के बैरक में शराब पी रहे मुंशी दिनेश यादव का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुंशी दिनेश यादव की थाने की ही पुलिसकर्मी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी का बदला लेने के लिए मुंशी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शराबबंदी कानून मामले में शराबबंदी कानून मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो वर्ष पूर्व तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने गौरीचक थाने के थानेदार समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। बाद में नए थानेदार नागमणि भी रुपए लेन देन के एक वायरल वीडियो में अपनी थानेदार गंवा दी थी। अब एक बार फिर गौरीचक थाना के बैरक में थाने के मुंशी दिनेश यादव का शराब पीते वीडियो वायरल होने से थाने में हड़कंप मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+