बिहार में थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या
छपरा। बिहार के सारण जिले के कौड़िया बाजार में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने ईसुआपुर थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी तिवारी कौड़िया बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से गश्त लगाकर एक मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कौड़िया रेलवे क्रासिंग के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने तिवारी को गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications