पति की हत्या कराने वाली पत्नी ने शूटर्स को दिए ब्लैंक चेक, कहा- फोन पर सुनाई दे उसकी चीख

पटना। बिहार के पटना शहर के बाढ़ थाना क्षेत्र में बीते 8 जुलाई को हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने शूटर्स को पैसा देकर करवाया था। बाढ़ थाना क्षेत्र के सहरी बाजार समिति के पास बीते 8 जुलाई की सुबह पावर ग्रिड के प्राइवेट ऑपरेटर पंकज कुमार गुप्ता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी।

हत्या की जांच के लिए बनाई गई टीम

हत्या की जांच के लिए बनाई गई टीम

पंकज की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने एनएएच 31 को जाम कर हंगामा किया था। दरअसल, जिस जगह पंकज की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था उस जगह पर पहले भी दो लोगों की हत्या हो चुकी है। बाढ़ के एएसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि एसएसपी उपेंद्र शर्मा के दिशा-निर्देश पर बाढ़ थाना प्रभारी संजीत कुमार के साथ एक टीम बनाई गई।

3 लाख 25 हजार रुपये में तय हुई थी डील

3 लाख 25 हजार रुपये में तय हुई थी डील

टीम ने हत्या में इस्तेमाल हथियार, नगद रुपये और सात आरोपी बाइक के साथ गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक पंकज की हत्या की साजिश उसकी पत्नी शोभा देवी ने अपने प्रेमी सन्नी के साथ मिलकर रची थी। हत्या के लिए 3 लाख 25 हजार रुपये की डील की गईथी। जिसके बाद किराये के शूटर्स ने इस घटना को अंजाम दिया था।

फोन कर सुनाई थी पति की चीखें

फोन कर सुनाई थी पति की चीखें

पुलिस के मुताबिक आरोपित पत्नी शोभा ने अपने प्रेमी सन्नी के साथ मिलकर शूटरों को 45 हजार नगद एडवांस दिया था। बाकी रकम के लिए पत्नी ने ब्लैंक चेक दे दिया था। साथ ही निर्देश दिया कि गोली की आवाज उसको मोबाइल पर सुननी है। शूटरों ने हत्या के दौरान पत्नी शोभा को कॉल कर के गोलियों की आवाज भी सुनाई थी।

पत्नी पर पुलिस का शक गहराया

पत्नी पर पुलिस का शक गहराया

हत्या की इस वारदात को सुलझाने के दौरान थाना प्रभारी संजीत कुमार को जानकारी मिली की मृतक पंकज की पत्नी ने खाते से 2 लाख 80 हजार रुपये निकाले हैं। यहीं से पत्नी पर पुलिस का शक गहराया फिर एक के बाद एक सारी कड़ी जोड़ कर पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई।

प्रेमी का नाम हाथ पर गुदवाया

प्रेमी का नाम हाथ पर गुदवाया

जब पुलिस शोभा से पूछताछ कर रही थी तो भी वो अपने प्रेमी सन्नी से शादी की बात कहती रही। उसने अपने हाथों पर सन्नी के नाम का टैटू भी गुदवा रखा है। एएसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि बाढ़ थाना संजीत कुमार के साथ पूरी टीम को पुरस्कृत के लिए वरीय अधिकारी को पत्र लिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+