राजभवन में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की लाश को बिहार पुलिस ने नहीं पहचाना, लावारिस मानकर किया अंतिम संस्कार
पटना। बिहार पुलिस अपने कारनामों की वजह से एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चा का कारण कुछ ऐसा है जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, राजभवन की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल अशोक पासवान का शव गांधी मैदान इलाके में मिला था। लेकिन पटना पुलिस अपने कांस्टेबल को नहीं पहचान सकी। पुलिस ने अपने ही कांस्टेबल को लावारिस घोषित कर उसका दाह संस्कार कर दिया। वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल के पास से कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

मीडिया खबरों के मुताबिक, बीते 16 जुलाई को पुलिस लाइन में तैनात अशोक पासवान को राजभवन की सुरक्षा में तैनात किया गया। इसी दौरान वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। अशोक पासवान की गुमशुदगी का मामला परिजनों ने बुद्धा कालोनी थाना में दर्ज करवाया था। इस बीच पटना के गांधी मैदान इलाके में एक शव मिला। आश्चर्यजनक यह है कि पुलिस अपने ही कांस्टेबल को नहीं पहचान सकी और शव ना ही शव की शिनाख्त के प्रयास किए। पुलिस ने 72 घंटे तक परिवार के लोगों का इंतजार किया और फिर शव को लावारिस मानने के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया।
मृतक के पुत्र अखिलेश की मानें तो पुलिस ने अगर लावारिस शव की फोटो लेकर पटना के थानों में पूछताछ की होती तो उनके पिता की पहचान हो गई होती। इस मामले में पुलिस महकमे में समन्वय का हाल यह रहा कि गांधी मैदान थाना ने बुद्धा कॉलोनी थाना से गुमशुदगी के मामलों को लेकर पूछताछ तक नहीं की। ऐसा तब हुआ, जब कोई शव मिलने के बाद सभी थानों से इसकी पुष्टि कराने का प्रावधान है। हाल तो यह है कि पुलिस ने शव की तस्वीर की पहचान करवाने की भी जहमत नहीं उठायी।
Recommended Video

-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications