बिहार में बड़े भाई-छोटे भाई की सरकार ने क्‍या किया, जवाब दें!

पटना (मुकुंद सिंह) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिश्वत लेने वाले बिहार के वरिष्ठ मंत्री के स्टिंग वीडियो के मुद्दे पर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पर हमले किए और उन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले जयप्रकाश नारायण की विरासत का ‘अपमान' करने के आरोप लगाए।

बिहार के किसानों ने चुनाव बहिष्कार करने का किया फैसला

बिहार में मुलायम बोले, अबकी बार भाजपा सरकार

मोदी ने जातिवादी राजनीति में बिहार के प्रमुख केन्द्रों में शुमार जहानाबाद में एक चुनावी रैली करते हुए मतदाताओं को ‘बिहार के लेनिन' के रूप से मशहूर अन्य पिछड़े वर्ग के एक दिग्गज नेता की 1974 में हुई हत्या की याद दिलाई।

उन्होंने महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार की सुशासन वाली छवि पर हमला करते हुए कहा कि जब राष्ट्र रविवार को जेपी को उनकी 113वीं सालगिरह पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा था, ‘यह आपको देखना है कि जो लोग खुद को उनके चेला कहते हैं, जो उनके पद्चिह्नों पर चल कर राजनीति में आए हैं, और जो दिन रात उनका नाम लेते रहते हैं, यहां किस तरह जेपी की वषर्गांठ मनाई।

'लालू जी तो पर्चा तक नहीं भर पा रहे'

पीएम ने आगे कहा, 'ये सरकार कैसे चल रही है, इसका उदाहरण कल टीवी पर उस वक्‍त दिख गया, जब उनके मंत्री 4 लाख रुपये की लेनदेन करते देखे गए। पीएम मोदी ने कहा, यह लड़ाई भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है।' उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'ये लालू जी चुनाव क्‍यों नहीं लड़ रहे। वे तो पर्चा तक भर नहीं पा रहे।'

'बिहार सरकार ने पैकेज में खर्च रुपयों का हिसाब नहीं दिया'

इससे पहले जहानाबाद में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला किया। पीएम ने राज्‍य सरकार से सवाल पूछा कि केंद्र की तरफ से राज्‍य को दिए गए 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के पैकेज के रुपयों का हिसाब क्‍यों नहीं दिया गया ? उन्‍होंने कहा, बिहार सरकार न तो योजना बना सकती है और न ही विकास कर सकती है।

'अगर सरकार हिसाब नहीं देगी तो कैसे चलेगा?'

प्रधानमंत्री ने बिहार की नीतीश सरकार पर सवाल करते हुए कहा 'अगर ऐसी सरकार सत्‍ता में आई तो राज्‍य को विकास के लिए दिए गए 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का क्‍या होगा? पीएम ने कहा, केंद्र की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में जो रुपये भेजे गए, उनमें से 1 हजार करोड़ रुपये का हिसाब अभी तक बिहार सरकार ने नहीं भेजा है। वहीं, स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में भी 500 करोड़ का हिसाब नहीं दिया। यहां तक की गरीब-पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए जो रुपये भेजे गए, उसमें से अब तक 300 करोड़ रुपये का हिसाब केंद्र सरकार को नहीं दिया गया। अगर सरकार हिसाब देने की स्थिति में नहीं होगी, तो कैसे चलेगा।' उन्‍होंने जनता से पूछा, 'दोबारा राज्‍य में ऐसी सरकार चलाएंगे क्‍या?'

'जेपी के जन्‍मदिन पर मंत्री ने घूस ली'

वहीं, प्रधानमंत्री ने नीतीश सरकार में शहरी विकास मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा को एक स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेते दिखाए जाने पर कहा कि 'जो लोग दिन रात जेपी-जेपी बोलकर राजनीति करते हैं, उन्‍होंने जयप्रकाश जी का जन्‍मदिन चार लाख रुपये की घूस लेकर मनाया। जिनका इतिहास इन्‍हीं कामों में मशहूर रहा हो, उनके कारनामों से यही चला, तो बिहार में कुछ नहीं बचेगा।' पीएम ने आरोप लगाया कि राज्‍य में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+