बाहर से आये कूड़े को साफ करने के लिए धनतेरस में लोगों ने झाड़ू खरीदा: नीतीश

जहां मोदी कह रहे हैं कि वह लोगों के दर्द को बांटने आये हैं तो वहीं जेडीयू के मुताबिक इससे तनाव बढ़ेगा। इसी तनातनी के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धनतेरस में लोगों ने झाड़ू खरीदा ताकि बाहर से आया हुआ सारा कूड़ा कचरा साफ किया जा सके।
वहीं जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी जो हाल ही में मोदी का गुणगान कर रह थे अब मोदी गैरजवाबदेह बता रहे है। शिवानंद तिवारी ने गुजरात से पुलिसकर्मी बुलाने पर सवाल उठाए कहा मोदी 200 लोगों की फौज लेकर यहां आ रहे हैं। मोदी के इस दौरे को लेकर राजनीतिक तनातनी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications