छठ पर्व शुरू, लाखों ने लगाई डुबकी

Chhath Pooja in Bihar
पटना | बिहार में आज से चार दिवसीय छठ पर्व का प्रारम्‍भ हो गया है। आज लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों में डुबकी लगाई। राज्‍य में किसी भी अनहोनी घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किये गये हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "गंगा, पुनपुन, गंडक और कोसी नदी के तटों के साथ ही छोटी-बड़ी जलसंरचनाओं पर श्रद्धालुओं ने शाकाहारी भोजन पकाने के लिए चूल्हे बनाएं हैं। यहां बहुत भीड़ है।" छठ पर्व दिवाली के छह दिन होता है। यह पूजा सूर्य देवता को समर्पित है। छठ पूजा बिहार के सर्वाधिक लोकप्रिय त्योहारों में से एक है।

एक अन्य छठव्रती सरिता देवी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान खाना पकाने के लिए केवल आम की सूखी लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है। खाना रखने के लिए बांस की टोकरियां प्रयुक्त होती हैं। छठ पर्व के दौरान विवाहित महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं। श्रद्धालु पारंपरिक रूप से सूर्य को गेहूं, दूध, गन्ना, केले और नारियल चढ़ाते हैं।

इस मौके पर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से नदी तटों की सफाई रखने के लिए कहा है। पिछले दिनों बिहार में हुए सीरियल ब्‍लास्‍ट को देखते हुए भी सुरक्षा के प्रबन्‍ध किये गये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+