पटनाः सुशांत सिंह राजपूत के लिए घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन, फैंस हुए भावुक

पटना। बीते 14 जून की तारीख बॉलीवुड फैंस और देश के लिए काफी अशुभ रहा। इस दिन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक हफ्ता हो चुका है। इसी कड़ी में बीते रविवार को उनके पटना स्थित घर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य, दोस्त और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

patna sushant singh rajput family organise prayers meet

प्रार्थना सभा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें सुशांत की तस्वीर नजर आ रही है। वहीं आस-पास सफेद फूल लगे हुए हैं। प्रार्थना सभी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद सुशांत के प्रशंसक बेहद भावुक हो गए। बताया जा रहा है कि इस प्रार्थना सभा में सुशांत को जानने वाले कई लोग पहुंचे थे। सभी ने उनके परिवार को हिम्मत बनाए रखने के लिए सांत्वना दी है।

सुशांत की प्रार्थना सभा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मानव मंगलानी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स के जरिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। सुशांत पटना के रहने वाले थे। वो पिछले साल ही अपने घर गए थे। उनकी मां ने उनके मुंडन की मन्नत मांगी थी। घर पहुंचकर सुशांत ने सालों बाद अपनी मां की मन्नत पूरी की थी। बता दें कि सुशांत की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वहीं उनकी आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है, फिलहाल इसे लेकर अभी जांच चल रही है कि आखिर किस वजह से सुशांत डिप्रेशन में थे। याद दिला दें कि बीते हफ्ते केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सुशांत के घर पहुंचे थे।

patna sushant singh rajput family organise prayers meet

रविशंकर प्रसाद ने सुशांत के घर पर उनके पिता केके सिंह, बहन और बाकी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। मुलाकात के बाद रविशंकर प्रसाद ने दो तस्वीरें भी साझा कीं। पहली तस्वीर में वो सुशांत को श्रद्धांजलि देते दिखे जबकि दूसरी तस्वीर में वह सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से बातचीत कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+