Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पटना: कैंसर हॉस्टिपल के एंबुलेंस ड्राइवर ने की युवती से की छेड़छाड, कहा- 'तुम मुझे ब्यूटीफुल लगती हो...'

पटना: कैंसर हॉस्टिपल के एंबुलेंस ड्राइवर ने की युवती से की छेड़छाड, कहा- 'तुम मुझे ब्यूटीफुल लगती हो...'

पटना, मई 30: खबर बिहार की राजधानी पटना से है। यहां एक युवती ने महावीर कैंसर संस्थान के एंबुलेंस ड्राइवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फुलवारी शरीफ थाना पुलिस से शिकायत की है। युवती की तहरीर पर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने आरोपी एम्बुलेंस चालक रामाशंकर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ड्राइवर मदद करने के बहाने पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ छेड़छाड करने की कोशिश की।

Patna News: Ambulance driver molested woman

फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां महावीर कैंसर संस्थान पिछले 20 दिनों से एडमिट है। शनिवार की शाम को वह अपनी मां का हालचाल जानने और बीमारी की रिपोर्ट लेने काउंटर पर पहुंची थी। इस बीच उसे रास्ते में संस्थान का एक ड्राइवर मिला। जिसने पीड़िता को मदद का भरोसा दिलाया और अस्पताल के सूनसान गलियार की तरफ ले गया। उस ड्राइवर ने इस दौरान उसके शरीर को छूने की कोशिश की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, जब उसने इस बात का विरोध करना चाहा तो ड्राइवर ने कहा, 'तुम मुझे ब्यूटीफुल लगती हो, घबराओ नहीं, कुछ नहीं होगा।' इतना ही नहीं, जब लड़की अपनी मां के पास कैंसर वार्ड में आ गई, तो मां के सामने भी ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। ड्राइवर कमरे का दरवाजा बंद करने लगा, जिस पर मां-बेटी ने जब विरोध किया तब जाकर वो कमरे से भाग गया। हालांकि, शोर सुनकर नर्स आ गई, इसके बाद अस्पताल प्रशासन को इस मामले की जानकारी हुई।

अस्पताल अधीक्षक एलबी सिंह ने कहा मुझे जैसे ही जानकारी हुई इस घटना की मैंने तत्काल एम्बुलेंस चालक रामाशंकर प्रसाद को लेटर जारी कर सस्पेंड कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना मैंने डीएसपी को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी एम्बुलेंस चालक रामाशंकर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+