पटनाः घंटों मौत से जूझता रहा युवक लेकिन लापरवाही के आगे हार गई उसकी जिंदगी

पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके के फुलवारी शरीफ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया, जहां घंटों मौत से लड़ाई कर उसे हराता रहा युवक अंततः मौत की नींद सो गया. मामला दानापुर के फुलवारी शरीफ का है। यहां खगौल फुलारी शरीफ रोड पर एफसीआई के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में बैठा मिला। पुलिस के मुताबिक युवक की गर्दन कटी हुई थी।

patna man died due to lack of treatment on time

पुलिस के मुताबिक, गर्दन कटी होने के बावजूद वह खगौल-फुलवारी शरीफ रोड तक खुद ही चलकर आया था। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी ने खगौल रोड पर उसकी गर्दन काट दी होगी। पुलिस ने आशंका जताई है कि निजी रंजिश या लूटपाट की कोशिश के दौरान किसी तेज धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला किया गया है। इस युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि खून से लथपथ इस युवक को उसकी टीम ने फुलवारी शरीफ के सीएचसी पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए यहां के डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। तब पुलिस की टीम इस अज्ञात युवक को लेकर पीएमसीएच पहुंची।

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि बुरी तरह जख्मी यह युवक काफी देर तक स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा पर उसका इलाज शुरू नहीं हो सका। काफी देर बाद नर्सिंग स्टाफ इस घायल युवक के पास पहुंचा और उसे लेकर अंदर गया। पर इस बीच इलाज शुरू होने में काफी देर हो चुकी थी। इस अज्ञात युवक की हालत नाजुक हो गई थी। आखिरकार इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+