पटना में 48 घंटे में 2 मर्डर, दिनदहाड़े हाईकोर्ट के वकील की गोली मारकर हत्या

पटना। राजधानी पटना में अपराधी पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले 48 घंटे में दो हत्या हो चुकी है। बीते सोमवार को कंकड़बाग इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या कर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। वहीं बुधवार की सुबह पटना हाईकोर्ट के वकील जीतेन्द्र कुमार को राजीव नगर थाना इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद पुलिस सकते में है। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद में यह हत्या की गई है। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

patna highcourt advocate jeetendra kumar shot dead

दरअसल बुधवार सुबह राजीव नगर में रहने वाले जितेंद्र कुमार रोज की तरह पटना हाईकोर्ट में रेगुलर प्रैक्टिस करने के लिए निकले थे तभी पहले से घात लगाए बदमाश वकील जितेंद्र कुमार की गाड़ी के सामने आ गए और फिर एक के बाद एक दो गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी तमंचा लहराते हुए आसानी से भाग गाए। वकील की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

patna highcourt advocate jeetendra kumar shot dead

घटना की जानकारी के बाद राजीव नगर थाना पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच को भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं लग पाया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं की हत्या के पीछे जमीनी विवाद हो सकता है। बहरहाल पुलिस भी जमीनी विवाद को हत्या का कारण मानकर जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक कोई भी अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। इस हत्याकांड पर विपक्ष ने सरकार पर हमला किया है।

ये भी पढ़ें- बिहार: अपराधी के साथ मुठभेड़ में एसएसपी मनु महाराज की स्पेशल टीम का कॉन्स्टेबल शहीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+