बिहार: अपराधी के साथ मुठभेड़ में एसएसपी मनु महाराज की स्पेशल टीम का कॉन्स्टेबल शहीद

पटना। बिहार के पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में पटना एसएसपी मनु महाराज की स्पेशल टीम के कॉन्सटेबल की गोली लगने की वजह से मौत हो गई। इस मुठभेड़ में करीब 30 राउंड गोलियां चली। गोलीबारी के कुछ देर के बाद पुलिस ने अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभी अपराधी के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन सूत्रों के अनुसार यह अपराधी नौबतपुर का रहने वाला है। प्रशासन ने इस अपराधी के ऊपर 50 हजार का इनाम भी रखा था। पूरी घटना कंडकडबाग थाना क्षेत्र के बाइपास इलाके का है।

बिहार: अपराधी के साथ मुठभेड़ में एसएसपी मनु महाराज की स्पेशल टीम का कॉन्स्टेबल शहीद

बता दें कि पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नौबतपुर का रहनेवाला 50 हजार का इनामी बदमाश एक घर में छिपा हुआ है। इस सूचना के बाद पटना पुलिस के कप्तान मनु महाराज की स्पेशल टीम मौके पर अपराधी को पकड़ने के लिए पहुंच गई। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। अपराधी को पुलिस की इस हरकत की भनक लग गई और फिर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कांस्टेबल मुकेश सिंह को गोली लगी जिससे वो घायल हो गए। घायल मुकेश को स्थानीय निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मुकेश सिंह ने दम तोड़ दिया। यह मुठभेड़ लगभग एक घंटे तक जारी रहा। मुकेश के शहीद होने की पुष्टि पटना जोनल आईजी नैयार हसनैन खान ने की है।

बिहार: अपराधी के साथ मुठभेड़ में एसएसपी मनु महाराज की स्पेशल टीम का कॉन्स्टेबल शहीद

अपने एक जांबाज सिपाही की शहादत की सूचना पाकर मनु महाराज खुद घटनास्थल पर पहुंचे और फिर अपराधी की स्थिति जानने में जुट गए। कुछ देर बाद एसएसपी मनु महाराज के आदेश पर चारों तरफ से अपराधी को घेर कर फायरिंग शुरू कर दी गई। इस मुठभेड़ में लगभग 30 राउंड गोलियां चली और फिर अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल अपराधी के नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अपराधी नौबतपुर का कुख्यात इनामी मुनचुन है। जिसपर हत्या , रंगदारी और लूट जैसे कई वारदात के मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+