पटना धमाकों के संदिग्ध आतंकी एनुल अंसारी की अस्पताल में मौत

दरअसल पटना रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में हुए धमाके में एनुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उनसे अस्पताल में भ्ती कराया गया था, जहां अब उसकी मौत हो गई है। धमाकों के बाद जब उसे अस्पताल में भ र्ती कराया गया था तो पुलिस उसे पीड़ित समझ रही थी, लेकिन बाद में मिली जानकारी के बाद पता चला कि वो संदिग्ध था।
धमाकों की साजिश में एनुल के भी शामिल होने के संकेत मिले थे। सूत्रों के मुताबिक, रांची शहर से सटे धुर्वा इलाके की सीठिया बस्ती के एक घर में पटना धमाकों का ब्लूप्रिंट तैयार हुआ था। इससे पहले ब्लास्ट के बाद अब तक पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को पटना में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली से पहले सिलसिलेवार धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 83 घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications