महागठबंधन की पहली लिस्ट से मंसूबों पर फिरा पानी तो अब क्या करेंगे पप्पू यादव?

पटना। बिहार में जन अधिकार पार्टी (जाप) के मुखिया पप्पू यादव के मंसूबों पर उस समय पानी फिर गया जब महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने पूर्णिया से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पप्पू यादव यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि पूर्णिया से चुनाव लड़ने में कांग्रेस उनका सहयोग करेगी और बदले में वो मधेपुरा से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। लेकिन महागठबंधन की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब यह साफ हो गया कि पप्पू यादव को अपने दम पर ही यह चुनाव लड़ना पड़ेगा।

 कांग्रेस ने दिया झटका

कांग्रेस ने दिया झटका

महागठबंधन से सहयोग का पप्पू यादव का पूरा चुनावी गणित कांग्रेस के सहयोग पर टिका था। महागठबंधन की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ने की उम्मीद पाले पप्पू यादव को तब झटका लगा जब पूर्णिया से कांग्रेस ने उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को टिकट दिया। मधेपुरा से दिग्गज नेता शरद यादव राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरेंगे।

दो सीटों पर पप्पू यादव खुद लड़ेगे!

दो सीटों पर पप्पू यादव खुद लड़ेगे!

महागठबंधन की लिस्ट जारी होने के बाद पप्पू यादव की नई रणनीति क्या होगी, इस पर सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि बिहार की छह लोकसभा सीटों पर अपने जाप की उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि मधेपुरा और पूर्णिया सीट पर खुद पप्पू यादव मैदान में उतरेंगे।

इन सीटों पर जाप के प्रत्याशी

इन सीटों पर जाप के प्रत्याशी

राजद के ही टिकट पर पप्पू यादव ने पिछला चुनाव मधेपुरा से लड़ा था। बाद में उन्होंने राजद से अलग होकर अपनी जन अधिकार पार्टी बना ली थी। मधेपुरा और पूर्णिया के अलावा भागलपुर, खगड़िया, सीतामढ़ी और अररिया सीट पर पप्पू यादव अपनी जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी खड़े करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+