'RSS की तरह ट्रेनिंग देता है आतंकी संगठन PFI' बोलकर फंसे पटना SSP, 48 घंटे में देना होगा जवाब
पटना। आतंकी संगठन PFI की ट्रेनिंग को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) जैसा बताकर पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो विवादों में आ गए। बिहार में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने SSP को मानसिक रूप से दिवालिया और जिहादियों का समर्थक बताते हुए पद से हटाने तक की मांग कर दी है। इस बयान पर मचे घमासान के बाद ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने SSP ढिल्लो को "कारण बताओ" नोटिस जारी किया है। उनसे 48 घंटे में जवाब मांगा गया है।

ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना के SSP से पूछा है कि आखिर उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया है। SSP का कहना है कि, मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। वहीं, लालू यादव की पार्टी RJD और HAM ने SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो के बयान को सपोर्ट किया है और आरएसएस पर निशाना साधा है।
बता दें कि, पीएम मोदी के 12 जुलाई के पटना दौरे से एक दिन पहले पटना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ का दावा किया था। पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा, वो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से भी जुड़े थे। तब पटना के SSP ढिल्लो ने कहा था कि, जैसे RSS की ब्रांच होती है और स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग की दी जाती है। वैसी ही PFI भी अपने मेंबर्स को फिजिकल ट्रेनिंग और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देती है।'
SSP ढिल्लो के इस बयान से भाजपा समर्थक नाराज हो गए। ढिल्लो को पद से हटाने की मांग की जाने लगी। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है- 'SSP दिमागी तौर पर दिवालिया हो गए हैं। सरकार तुरंत उन्हें बर्खास्त करें। मुख्यमंत्री से अपील है कि इस पर तुरंत संज्ञान ले। PFI एक आतंकी संगठन है, जबकि RSS एक सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण संगठन है। सरकार अविलंब इस पर कार्रवाई करें, यह बर्दाश्त नहीं हो सकता।'












Click it and Unblock the Notifications