असाउद्दीन ओवैसी को महागठबंधन में नहीं आने देंगे लालू यादव

पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा चुनाव में असाउद्दीन ओवैसी की चुनावी एंट्री को लेकर राजद सुप्रीमो ने उन पर निशाना साधा है। ओवैसी के महागंठबंधन में शामिल होने संबंधी अटकलों को लालू ने ट्वीट कर सिरे से खारिज कर दिया है। लालू ने कहा कि किसी भी धर्म के कट्टरपंथी को हमारे न्यायिप्रय, धर्मिनरपेक्ष, विकास के प्रति दृढ संकिल्पत एवं प्रगतिशील महागठबंधन में कोई जगह नहीं है।

पढ़ें- बिहार चुनाव में कुमार हैं पर विश्वास नहीं

आपको बताते चले की राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि कट्टर पंथ से देश को खतरा है। सेकुलर वोटों का विभाजन हो यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि ओवैसी अलग चुनाव लड़ के वोट कटवाने के प्रयास में हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी को महागंठबंधन में शामिल करने को लेकर प्रयास की जा रही है वही असदुद्दीन ओवैसी से वोट कटने का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा की वोटकटने का सवाल सिर्फ मुझसे से क्यों पूछा जाता है, अन्य दलों से क्यों नहीं?

उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम कितनी सीटों पर चुनाव लडेंगी, इस पर फैसला जल्द हो जायेगा। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने प्रेसवार्ता कर सीमांचल की पिछड़ेपन का हवाला देते हुए लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की तीखी आलोचना की है। पार्टी जल्द ही सीटों और उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र भी होगा।

एआइएमआइएम बिहार में इसलिए चुनाव लड़ने जा रही है, क्योंकि नीतीश सरकार ने सीमांचल के विकास के साथ भेदभाव किया। महगंठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की बहुत लोगों को पेट में दर्द हो रहा है, क्योंकि मुस्लिमों को बेवकूफ बनाकर अब उनका वोट हासिल नहीं किया जा सकता है।

यही कारण है कि वे एआइएमआइएम और ओवैसी को संघ का एजेंट बता रहे हैं। जदयू की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे लोग खुद अपने घर में झांक कर देखे जो बिहार में भाजपा को जमने के लिए 17 साल तक मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+