नीतीश कुमार को राह का रोड़ा मानते हैं नरेंद्र मोदी!

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गया के इमामगंज और बेलागंज क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भी मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को लोग अलग-अलग चश्मे से देख रहे हैं। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि लोगों को पूरे देश में दो ही दुश्मन नजर आ रहे हैं, एक भारत का मुसलमान और दूसरा नीतीश कुमार।
पढ़ें- नरेंद्र मोदी का रिपोर्ट कार्ड | नीतीश कुमार का रिपोर्ट कार्ड
नरेंद्र मोदी ने दो दिन पूर्व सासाराम और गया में रैली को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर राज्य में आतंकवाद, बिजली और सिंचाई की समस्या को लेकर जमकर निशाना साधा था।
जदयू पिछले वर्ष भाजपा से 17 वर्ष पुराना अपना गठबंधन तोड़ कर अलग हो गया था। इस बार लोकसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) और उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ इस बार गठबंधन किया है।
वैसे नीतीश की बात पर गौर करें तो कहीं न कहीं यह बात सच भी दिखाई देती है, क्योंकि जब तक जदयू एनडीए में रही, तब तक एनडीए ने कभी भी नीतीश की बढ़ाई नहीं की। जबकि इकोनॉमिक फ्रीडम की रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछले 10 साल में नीतीश का प्रदर्शन मोदी से भी बेहतर रहा है, बिहार सिर्फ इसलिये नहीं चमक पाया क्योंकि नीतीश के पास संसाधनों की कमी थी।












Click it and Unblock the Notifications