नीतीश ने मुलायम को दिखाया ठेंगा, कहा थर्ड फ्रंट में शामिल होने का सवाल ही नहीं

नीतीश कुमार ने कहा कि जनता दल-युनाइटेड अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे में शामिल होने का इच्छुक नहीं है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसके साथ उनकी पार्टी ने इस वर्ष गठबंधन तोड़ लिया, वह अभी भी अगले आम चुनाव के लिए फिर से गठबंधन की संभावना पर चर्चा करना चाहती है।
नीतीश ने मीडिया से कहा कि तीसरे मोर्चे में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठाता। उन्होंने कांग्रेस के साथ जदयू के गठबंधन की अटकलबाजी पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। नीतीश ने कहा कि जब मैंने इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की है, तब इस बारे में कैसे कुछ कह सकता हूं?












Click it and Unblock the Notifications