भाजपा में वापसी पर क्या बोलें नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा है कि भाजपा में उनकी घर वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री यूं तो भाजपा और पीएम मोदी के विरोधी हैं, लेकिन नोटबंदी पर उन्होंने पीएम मोदी का साथ दिया। गठबंधन के सहयोगियों के खिलाफ जाकर नीतीश ने केंद्र सरकर के इस कदम में अपना साथ दिए तो लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिए कि शायद नीतीश फिर से भाजपा में वापसी कर सकते हैं। लेकिन नीतीश ने खुद इस बात का खंडन कर दिया है कि वो वो भाजपा में वापसी नहीं करेंगे।

nitish kumar

नीतीश ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के नोटबंदी के कदम का उनके द्वारा समर्थन करने का यह मतलब नहीं निकालना चाहिए कि वो भाजपा के नजदीक जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार पांच साल पूरे करेगी।

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार के उठाए गए कदम में उनके साथ हूं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी कदम का बिना सोचे समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि चूंकि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम होगा, इस लिए मैं इसके समर्थन में आया हूं। नीतीश ने नोटबंदी के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने की खबरों से इंकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+