भाजपा बिना नीतीश ने दिया अपना रिपोर्ट कार्ड

उन्होने कहा कि अब तक 83 हजार से ज्यादा अपराधियों को अदालत सजा दे चुकी है, हम पुलिस को आधुनिक रूप से सुदृढ़ बनाने के काम कर रहे हैं और राष्ट्रीय अनुपात के अनुसार पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने के हम प्रयास कर रहे हैं, हमने 43 हजार से ज्यादा पद सृजित किये है जिस पर नियुक्तियां शुरू कर दी गई हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि निचले स्तर पर भ्रष्टाचार दूर करने के लिए 'लोक सेवा अधिकार कानून' बनाए गए हैं और लोगों को सुविधा प्रदान की जा रही है। यह पहला मौका है जब जदयू ने भाजपा के बिना अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। गौर हो कि भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को गोवा कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद जदयू ने भाजपा के साथ अपने संबंध तोड़ लिये थे। भाजपा और जदयू गठबंधन 17 साल पुराना है। इस कारण इस वर्ष इस आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत भाजपा के अन्य नेता नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications