अच्छा होगा तेजस्वी या तेज प्रताप को सीएम की गद्दी सौंपें नीतीश: सुमो
पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी है कि वे राष्ट्रीय राजनीति में जाने से पहले तेजस्वी यादव या तेज प्रताप यादव को मुख्यमंत्री की गद्दी सौंप दें। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश की राष्ट्रीय महत्वकांक्षा का खामियां बिहार क्यों भुगते? उन्होंने कहा कि नीतीश के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई है। नीतीश को जनादेश बिहार की चिंता के लिए मिला है, लेकिन वह राष्ट्रीय राजनीति के लिए मशक्कत करने लगे हैं।

जिसके वजह से नीतीश ना तो बिहार पर ध्यान दे पा रहे हैं और ना ही राष्ट्रीय राजनीति में खुलकर उतर पा रहे हैं। इसी चक्कर में कानून व्यवस्था की हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों में से किसी एक को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दें। वैसे भी राजद को जदयू से अधिक सीटें मिली है।
मोदी ने कहा कि जहां नीतीश पूर्ण शराब बंदी के बाद अपराध घटने का दावा कर रहे हैं वही दूसरी ओर बेखौफ अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिहार की पुलिस यह समझ नहीं पा रही है कि वह शराब बंदी लागू करेगी अपराध पर नियंत्रण लगाए।












Click it and Unblock the Notifications