बिहार के नये Exit Poll में भाजपा को मिलीं 130 सीटें
पटना। अंतिम चरण के मतदान के ठीक बाद धड़ाधड़ एक्जिट पोल आने शुरू हो गये। लगभग सभी में जदयू-राजद के महागठबंधन को 115 से 135 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई। अब एक नया एक्जिट पोल आया है, जिसके अनुसार एनडीए 130 सीटों के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनती दिख रही है।
मोदी बोले 8 नवंबर को खत्म होगी लालू यादव की वैलिडिटी
यह नया एक्जिट पोल एनडीटीवी ने कराया है। इस पोल के अनुसार 243 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा व सहयोगी दल 120 से 130 सीटें जीतेंगे। वहीं महागठबंधन को 105 से 115 के बीच सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
बिहार चुनाव: रिजल्ट से पहले ही हुआ मोदी का विजयी भाषण लीक
चरण वार एक्जिट पोल के नतीजे
- पहला चरण: एनडीएको 20, महागठबंधन को 28 सीटें।
- दूसरा चारण: एनडीए को 19, महागठबंधन को 12 सीटें।
- तीसरा चरण: एनडीए को 28, महागठबंधन को 21 सीटें।
- चौथा चरण: एनडीए को 31, महागठबंधन को 21 सीटें।
- पांचवां चरण: एनडीए को 27, महागठबंधन को 28 सीटें।













Click it and Unblock the Notifications