बिहार चुनाव में मोदी होंगे भाजपा का चेहरा: अनंत कुमार

पटना। केन्द्रीय मंत्री और बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान प्रभारी अनंत कुमार ने यहां मंगलवार को कहा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी का चेहरा होंगे।

Narendra Modi to be BJP's face in Bihar polls

चुनाव अभियान प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे कुमार ने पटना में पत्रकारों से कहा, "नीतीश और लालू जंगलराज का दु:स्वप्न हैं और जंगलराज को अगले चुनाव में बिहार की जनता नकारने वाली है।"

केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन से अब जनता परेशान हो गई है। इस बार जनता नीतीश को नकार देगी और विकास को वोट देगी।

उन्होंने कहा, "नरेन्द्र मोदी सुशासन और विकास का चेहरा हैं, जिसे बिहार की जनता अपनाने वाली है।" गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+